रांची: बड़ा तालाब स्थित राजस्थान मित्र मंडल सेवा सदन पथ की दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य उद्घाटन के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रित किया। समिति के पदाधिकारियों ने राजस्थान मित्र मंडल के मुख्य संरक्षक विनय सरावगी के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण सौंपा।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, आलोक साहू समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने राज्यपाल से पूजा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
राजस्थान मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। समिति ने इस वर्ष भी पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
