रांची: ओरमांझी में शुक्रवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे मूल्यों से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके प्रति सम्मान केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनके बताए मूल्यों को व्यवहार में उतारना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही वास्तविक श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के अलावा रांची पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।