रामगढ़ : सयाल दक्षिणी पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पंचायत में खासा उत्साह दिखा।

मौके पर सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए वीर शहीदो को याद किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य विजय साव, उप मुखिया रजनी देवी, वार्ड सदस्य बिलसी देवी, महेंद्र सिंह, शीला देवी, उषा देवी, रीता देवी, दारा साव, आफताब आलम, बालदेव कुमार, सुरेंद्र साव, सुभाष करमाली, जय प्रकाश कच्छप, बालकिशोर ठाकुर, गणेश साव, अजय कुमार, बृजनन्दन पासवान, नन्दलाल साव सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!