रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ पंचायत में एक युवती के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी (23 वर्ष) पिता विनोद रविदास, 6नंबर दोतल्ला निवासी ने बीती रात अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसे फंदे से झूलता देख परिजन आनन-फानन में उसे सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले आए। वहीं मामले की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि रात में घर के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। सुबह रिंकी के कमरे का दरवाजा खोलने पर उसे फंदे से झूलता पाया गया। परिजन किसी प्रकार के वाद-विवाद से इंकार कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
