रामगढ़: सिद्धपीठ रजरप्पा में गुरुवार को जिला प्रशासन ने मंदिर प्रक्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 254 दुकानों को हटाने की कवायद शुरू हुई है। रजरप्पा मंदिर परिसर पुनर्विकास परियोजना के तहत प्रक्षेत्र को विकसित किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने पूर्व में ही दुकानदारों को अल्टिमेटम दे दिया था।

सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल शामिल रहे। बुलडोजर से चिन्हित दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान मायूस दुकानदार अपने दुकानों से सामान हटाते और अन्य ले जाते देखें गए।

अभियान को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। जहां कई लोगों ने इसे मंदिर प्रक्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से जरूरी कदम बताया। वहीं अधिकांश लोगों ने कहा कि उजाड़े जाने से सैंकड़ों दुकानदारों और उनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। राज्य सरकार को इन्हें पहले पुनर्वासित करना चाहिए था।

By Admin

error: Content is protected !!