हजारीबाग: जीएम महाविद्यालय, इचाक के विद्यार्थियों ने राजधानी रांची क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस क्रम में विद्यार्थियों को रांची के साइंस सिटी,टैगोर हिल, रुक्का डेम,बिरसा जैविक उद्यान ले जाया गया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने हरी झंडी दिखा कर बस को रांची भ्रमण स्थल के लिए रवाना किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने साइंस सिटी का अवलोकन किया। टैगोर हिल से रांची शहर का अद्भुत नजारा देखा। वहीं रूक्का डैम पर मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू हुए। यहां सामूहिक रूप भोजन करने के उपरांत सभी बिरसा जैविक उद्यान पहुंचे। जहां विभिन्न जीव-जंतुओं को देख विद्यार्थी काफी रोमांंचित हुए।

शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार, शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, अजीत हंसदा, रियाज अहमद, संगम कुमारी, प्रनत कुमार दास, राजकुमार दास, संजीत कुमार, आशीष पांडे, प्रिया कुमारी, सुनीता टोप्पो सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!