भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा डी पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम पंचायत की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया उपेन्द्र शर्मा और संचालन पंचायत सचिव खुशुबु रानी ने की। बैठक में कहा गया कि 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त दिन रविवार को सरकारी दिशानिर्देश अनुसार 10:30 पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। साथ ही विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में दोपहर 2 बजे तक पंचायत की सभी बीएलओ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं सुधार के कार्य करेंगे, आगामी 2026-27 बिकास से संबंधित कार्य के लिए मौखिक एवं लिखित आवेदन लिए जाएंगे।
बैठक में आगे पंचायत स्तरीय पुस्तकालय समिति का गठन भी किया गया। जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, दो प्रधानयापक, एक रिटायर्ड शिक्षक, दो महिला समिति के सदस्य, दो पंचायत के शिक्षित युवा सहित 10 सदस्यों की निगरानी समिति बनाई गई।
वहीं ग्राम पंचायत के द्वारा निर्वाचन आयोग को पंचायत में एसआईआर में अवरोध पैदा करने के लिए सीसीएल प्रबंधन सौंदा डी के खिलाफ लिखित आवेदन देने का भी निर्णय हुआ। बताया गया कि पंचायत भवन में झंडोतोलन मुखिया उपेन्द्र शर्मा के द्वारा कया जाएगा। पंचायत सचिवालय में झंडातोलन पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी करेंगी।
बैठक में पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उप मुखिया संजय भारती, वार्ड सदस्य एंजलिना एक्का, सुबोध रजक, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम पासवान, स्वयं सेवक संतोष रजक सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
