दुर्घटना: स्कूटी सवार महिला को हाइवा ने रौंदा, मौतhaiwa trampled scooty riding woman, death

रामगढ़  : शहर के रामगढ़ कॉलेज के समीप मेन रोड पर हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार  मृतका प्रियंका देवी उर्फ ‘रिंकू’ पिता धर्मनाथ करमाली भुरकुंडा की रहनेवाली थी। वह आज मंलवार को सत्कार होटल के निकट अपने नये ईलेक्ट्रिक व्हेइकल शोरूम का उद्घाटन करने जा रही थी। उद्घाटन गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा किया जाना था।

शोरूम की ओर जाते समय पीछे से एक हाइवा ने स्कूटी सवार प्रियंका और युवक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक घायल हो गया। जबकि प्रियंका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद सड़क पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे वाहनों का परिचालन काफी देर प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं घटना के बाद भागते हाइवा के पकड़े जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव और स्कूटी को कब्जे में कर लिया है। मृतका के पति नयीसराय में कार्यरत हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। 

By Admin