रांची : बेड़ो ब्लॉक के नरकोपी थानाक्षेत्र में अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। शव खुखरा पंचायत के माथा पहाड़ के निकट निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास से बरामद हुआ है। मकान भरथु उरांव का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में दुष्कर्म के बाद पेट्रोल छिड़ककर जलाकर हत्या करने  का कयास लगाया जा रहा है। शव बहुत बुरी तरह झुलस चुका है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!