हजारीबाग: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के बीच हजारीबाग यूथ विंग ने भारत माता चौक के समीप राहगीरों के बीच शरबत का वितरण किया। इस दौरान 5000 से अधिक राहगीरों, मजदूरों, एंबुलेंस चालकों और आम नागरिकों को शीतल शरबत पिलायी गई। कार्यक्रम स्थल पर लंबी कतारें लगी रहीं। शरबत पीने के बाद राहगीरों के चेहरों पर आई मुस्कान ने माहौल को मानवीय संवेदनाओं से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल और प्रणीत जैन ने किया।

अवसर पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ा रहना ही हमारा संकल्प है। सेवा कार्य ही संस्था की सबसे बड़ी पहचान है और आगे भी जनहित में कार्य जारी रहेंगे। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, यही हमारी सोच है। लोगों का स्नेह और सहयोग संस्था को लगातार समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल, संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खंडेलवाल, प्रणीत जैन, सत्यनारायण सिंह, राजेश जैन, सनी देव, सेजल सिंह, खुशी कुमारी, केशव, कुश पांडे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!