रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज ने खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने हेतु दोषियों पर कार्रवाई निर्देश दिए हैं। जिसके आलोक में खान निरीक्षक ने अभियान चलाकर शनिवार को पतरातू प्रखंड अंतर्गत सांकुल में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। जांच के क्रम में ट्रैक्टर के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया और बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। जिसपर बालू समेत ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।
पकड़े गए नीले रंग के स्वराज 834 XM ट्रैक्टर (JH 23B 5996) को पतरातू थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रैक्टर के मालिक तथा अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के संबंध में पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
