रामगढ़: बड़कागांव विधानसभा में चुनावी घमासान बढ़ता दिख रहा है। रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिसमें पूर्व पार्षद झरी मुंडा भी शामिल हैं। समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे झरी मुंडा ने सादगी पूर्वक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नोमिनेशन दाखिल किए हैं। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे।

बताते चलें कि झरी मुंडा रामगढ़ जिला परिषद भाग संख्या 06 के पूर्व जिप सदस्य हैं। नामांकन में कुरसे पंचायत के पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, सुनील करमाली, धीरेंद्र मुंडा, पवन मुंडा, रोहित मुंडा सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!