• जेएसएससी-जेएसपीसी परीक्षाओं में कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग

रामगढ़: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा 4 अगस्त को रामगढ़ जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देश पर आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को पटेल छात्रावास में जेएलकेएम रामगढ़ जिला कमेटी की  बैठक हुई।  जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवानंद महतो और संचालन रवि महतो ने किया।

बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 4 अगस्त के धरना को सफल बनाने को लेकर सुझाव दिए। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवाओं, छात्रों और अभ्यर्थियों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल कराने का संकल्प लिया। बताया गया कि गया कि आंदोलन में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में रवि कुमार महतो, पानेश्वर महतो, राजेंद्र बेदिया, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, मुस्लिम अंसारी, मनोरंजन महतो, प्रयाग महतो, भारती कुशवाहा, सीता देवी, लालू महतो, संजय महतो, त्रिभुवन महतो, एमडी नौशाद, रवि ठाकुर, नरेंद्र कुमार, राजू बेदिया, अबू शम्मा, तुलेश्वर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!