“फ्रेंडशिप डे” पर काटा केक, सावन के गीतों पर झूमे!
भुरकुंडा (रामगढ़): पतरातू प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने रविवार को भुरकुंडा के राजनंदनी मैरेज हॉल में हरियाली सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में पतरातू प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडेय सहित कई पंचायत समिति सदस्य शामिल रहे।सावन महोत्सव में हरे रंग की साड़ियों में सजी-धजी महिलाओं ने सावन के उल्लास को दोगुना कर दिया। अवसर पर सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही साथ गीत-संगीत और इंडोर खेलकूद की मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं भी हुईं।
वहीं “फ्रेंडशिप डे” के अवसर पर केक भी काटा गया। इस दौरान एक दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हुए मित्रता और स्नेह का संदेश दिया गया। इसके साथ ही सभी ने सावन के पावन माह में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। अवसर पर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने कहा कि “सावन महोत्सव” भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। जहां सभी एक दूसरे के साथ मिलजुलकर आनंद मनाते हैं।
मौके पर कुमकुम देवी, गुड़िया देवी, लक्ष्मी, सोनी, उपेंद्र पासवान, कंचन कुमारी, अरविंद गिरी, दीपक कुमार, भारत कुमार, मृदुला पंडित, बेबी देवी, अनीता जैन, छोटेलाल बेदिया, अंजू देवी, अजय सिंह, सीमा देवी, रेखा देवी, पुनीता देवी, प्रेमचंद यादव, प्रभात कुमार, राजू मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
