बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत के पसेरिया गांव में जितिया मेला का आयोजन सोमवार को किया गया। मेले में बतौर मुख्य अतिथि पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार बेदिया उपस्थित थे। मेला समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथि पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार बेदिया का स्वागत किया, तत्पश्चात मुखिया चरका करमाली के द्वारा फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया गया। मौके पर मुखिया चरका करमाली ने कहा कि इस तरह के मेला के आयोजन हमें आपस में जोड़े रखती है। मौके पर मुख्य रूप से जितिया पूजा मेला समिति पसेरिया के अध्यक्ष देवनारायण गंझू, कोषाध्यक्ष राजू कच्छप, अमिर लाल मांझी, बालदेव सोरेन, विनोद गंझू, चंद्रवती देवी, पार्वती देवी, विदेशी गंझू, गणेश सोरेन, सुखदेव मुर्मू, लालेश्वर गंझू, महेंद्र मांझी, शंकर सोरेन, विगन मुर्मू, सोहारी मांझी, निकोलस तिग्गा, जोपल बेसरा, कजरू उरांव, खिरू उरांव, शिव शंकर बेदिया, जुगल सोरेन, राजेश गंझू सहित कई लोग मौजूद थे।