रामगढ़: भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पतरातू प्रखंड की नई कमेटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झलकू बेदिया और संचालन उदय अग्रवाल ने किया।
अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया शामिल रहें। उन्होंने नयी कमेटी को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी की पट्टी पहनाकर कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान लादी निवासी दिलीप कुमार दास के पुत्र यशवंत कुमार के किडनी के ईलाज के लिए मुख्य मंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए का चेक भी दिया गया।
इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार है। झामुमो जात नहीं बल्कि जमात की पार्टी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड में सभी पंचायतों में रायशुमारी कर जल्द से जल्द कमेटी गठन करें और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं।
मौके पर ग्यास खान, संजय वर्मा, मुकेश राउत, सीताराम मुंडा, जग्गू घांसी, हरिलाल बेदिया, इमामुल अंसारी, मोहम्मद हलीम, लखन मुंडा, जयप्रकाश बेदिया, वीरेंद्र यादव, नरेश गंजू, राजेंद्र बेदिया, सीताराम बेदिया, संजीत राम, रमेश प्रसाद, सहित अन्य लोग मौजूद थे।