28 सितंबर को पार्टी करेगी चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

रामगढ़ : झामुमो जिला कमेटी की समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू और संचालन पूर्व प्रवक्ता संतोष कुमार ने किया। बैठक में बीते 19 सितंबर को सभी प्रखंडों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) विधेयक के विरोध में हुए धरना कार्यक्रम की समीक्षा की गई। धरना-प्रदर्शन को सफल बताया गया।

इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर 28 सितंबर को शाम 4 बजे सुभाष चौक रामगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। कहा गया कि मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं और आम लोगों को मैपिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

बैठक में मधु साव, क्यूम अंसारी, अरुण बनर्जी, जावेद आलम, सुशील कुमार, नरेश हांसदा, डियोलाल हांसदा, राजेंद्र महतो, राजू साव, सतीश मुर्मू, फकरुद्दीन अंसारी, अजय भोगता, शिवलाल हांसदा, गीता देवी, विराजो देवी, प्रमिला देवी, रेणु देवी, रामकिशुन गिरी, मंतोष सिंह, विजय मुंडा, कामलेश पांडे, सकलदेव करमाली, रामविलास करमाली, किशोर मोदक, मिथुन मुंडा, उमेश महतो, सतीश मुंडा, बिट्टू खान, बालदेव मुर्मू, संजय मांझी, सूरज मांझी, आजाद राय, बिनोद नायक, सीधी करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।