भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पंचायत के नीचे धौड़ा में सोमवार को भक्तिमय माहौल में मां काली की पूजा संपन्न हुई। स्थानीय काली मंदिर में पंडित गिरिजा पांडेय के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना, हवन और आरती संपन्न कराई गई। पूजा में यजमान के रूप में बसंत करमाली सपत्नीक शामिल रहे। पूजा को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालर लाइटों और आकर्षक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत कमेटी की ओर से परंपरागत तरीके से बलि दी गई।

वहीं सोमवार दोपहर बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया अजय पासवान, उपमुखिया संजीत राम, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी और समाजसेवी आजाद भुइयां शामिल हुए। भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

 

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भुइयां, सचिव सन्नी करमाली, कोषाध्यक्ष राज करमाली, बादल करमाली, विक्की करमाली, राजेंद्र करमाली, लाली करमाली, प्रिंस, पीयूष, गोलू, प्रमोद राय, संतोष करमाली, उमेश तुरी, दिनेश, मुन्ना, बबलू उर्फ कैलाश कोल, राजेश करमाली, जितेंद्र राम सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।