कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के हुंडई शोरूम के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने युवती को चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फुलवरिया पंचायत के बंदोता गांव निवासी संतोषी कुमारी (18 वर्ष)  पिता इंद्रदेव यादव कोडरमा में अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। गुरुवार सुबह पांच बजे वह टहलने निकली थी। जहां अज्ञात वाहन उसे चपेट लेते हुए फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Admin

error: Content is protected !!