मांडर विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान शुरू

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव के तहत आज गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। सुबह छह बजे से वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन लगी हुई है। बताते चलें की घोटाले के आरोप में न्यायालय द्वारा दोषी पाये जाने पर  विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता भंग होने से मांडर में उपचुनाव हो रहा है।

By Admin