लातेहार : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त भोर सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने सरकार द्वारा संचालित सभी जानकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। 

उन्होंने कहा कि किसान देश के भाग्यविधाता है व देश की प्रगति के सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर तक पहुंचे। साथ ही कार्यक्रम मे वितरण किये जा रहे परिसम्पतिओ के बारे मे भी विस्तृत रूप से जानकारी दिए। इसी कड़ी मे उन्होंने लाभार्थीओ को योजना से जुड़ने हेतु योग्यता एवं प्रमानता के बारे मे भी बताया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त महोदय द्वारा 23 लाभार्थियों के बिच बतख चूजा वितरण किया गया।

 

By Admin

error: Content is protected !!