रामगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर के बैनर तले मंगलवार को गोला ब्लॉक के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, कमता विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। वहीं शिविर से पूर्व विधिक जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई.

पीएलवी बिरेंद्र कुमार पाठक ने बच्चो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के बारे में जानकारी दी, हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य के विषय में बतलाया, साथ ही शिक्षा महत्व को समझाया कि हमें पढ़ लिखकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है और एक अच्छा नागरिक बनाना है। उन्होंने  व्यवहार न्यायालय, उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के बारे में भी बताया।

वहीं अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के विषय में भी जानकारी दी। तिरंगे में कितने रंग है और उसके तीनों रंगों का क्या महत्व है और चक्र हमे क्या सिखाता है। इस दौरान बच्चो से उन्होंने कई सवाल भी पूछे और कई जरूरी जानकारियां दी।

By Admin

error: Content is protected !!