बड़कागांव में योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पक्ष में मांगा वोट

बड़कागांव (हजारीबाग): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। बड़कागांव के हाई स्कूल मैदान में योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां योगी आदित्यनाथ ने बड़कागांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी और हजारीबाग सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के पक्ष में वोट मांगा। इससे पूर्व उनके आगमन पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल, हजारीबाग सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद सहित मंचस्थ नेताओं ने  योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस प्रकार से रोहिंग्याओं का झारखंड में प्रवेश कराना शुरू किया गया है और जिस प्रकार से यहां की डेमोग्राफी बदल रही है, आज ये लोग यात्रा रोक रहे हैं, आनेवाले दिनों में घरों में शंख और घंटी तक बजाने नहीं देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास रहा है कि जब भी जातीयता के नाम पर, क्षेत्रीयता के नाम पर और भाषा के नाम पर बंटे हैं, तब-तब निर्ममता से कटे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में पर्व और त्योहारों पर कोई विघ्न बाधा नहीं होती है। गाजियाबाद से मेरठ होते हुए हरिद्वार के लिए चार करोड़ कांवड़ यात्री निकलते हैं। 2017 के पहले यात्रा नहीं निकालनी दी जाती थी और आज हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से बढ़ रहा है। झारखंड का भी अधिकार है कि मजबूती से विकास की ओर बढ़े। झारखंड सुशासन और समृद्धि की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। घुसपैठ रोकने और समृद्धि लाने के लिए भाजपा आवश्यक है।

By Admin

error: Content is protected !!