रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल में बुधवार की सुबह एक शादीशुदा युवक ने अपने आवास में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवकों को गमछे के फंदे से लटका पाया गया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष कुमार (23 वर्ष) पिता रामाशीष राम सयाल में आजाद रोड सीसीएल कॉलोनी का रहनेवाला था। उसके पिता की सेवानिवृत्ति के उपरांत परिजन पैतृक गांव औरंगाबाद (बिहार) रहने चले गए। जबकि उसका एक भाई पतरातू और दूसरा जमशेदपुर में रहता है। आशीष रामगढ़ में कहीं काम करता था और सयाल में ही रहता था। तीन वर्ष पूर्व आशीष ने पास की एक युवती से अंतर्जातीय विवाह किया था और विवाह के बाद से अधिकांशतः ससुराल में ही रहता था। हालांकि वह अपने पुराने क्वार्टर का भी उपयोग करता था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह वह अपने ससुराल से निकला और अपने पुराने क्वार्टर में गया।  काफी देर होने और फोन रिसीव नहीं करने पर स्वजन वहां पहुंचे। जहां एक कमरे में उसे गमछे के फंदे से झूलता पाया। आनन-फानन में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई।

मामले की सूचना पर पहुंची भुरकुंडा पुलिस ने आशीष के ससुराल पक्ष और स्थानीय लोगों से मामले जानकारी ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे आशीष के दोनों भाईयों से भी पुलिस ने बातचीत की। मृतक के भाईयों ने किसी प्रकार के तनाव या विवाद की जानकारी नहीं होने की बात कही। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। 

By Admin

error: Content is protected !!