जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग में आधी रात के बाद चौथी मंजिल पर आग लग गई। जिससे से कंप्यूटर और अन्य उपकरण समेत काफी सामान जलकर नष्ट हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग के समय बिल्डिंग में GAIL इंडिया के दो कर्मचारी नाइट ड्यूटी पर मौजूद थे। टाटा स्टील के फायर डिपार्टमेंट की टीम ने दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद LIC के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग के आसपास बाजार और बैंक होने के कारण आग को समय रहते नियंत्रित करना जरूरी था। दमकल टीम की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।
