रांची: ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति मेन रोड परिसर में रविवार को रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण, सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें मुनचुन राय, राजेंद्र सिंह, आलोक साहू और अशोक चौधरी को मुख्य संरक्षक, जितेंद्र सिंह, उमंग सुल्तानिया और राहुल अग्रवाल को वरिष्ठ संरक्षक तथा अशोक पुरोहित और कुणाल अजमानी को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। संरक्षक मंडल में अमृत रमण, निशांत यादव, शशिकांत तिवारी, मोनू शुक्ला और सुजीत सिंह को शामिल किया गया है। संदीप गुप्ता, शुभम पुरोहित, सोनू सिंह और नीतीश मिश्रा को संयोजक तथा नीरज गुप्ता को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं कृष्णा मिश्रा को अध्यक्ष, अमित कुमार हर्षवीर को कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक गुप्ता को सचिव, शिव कुमार को ग्रामीण अध्यक्ष और विनय केसरी को ग्रामीण सचिव बनाया गया है। वहीं विपुल मिश्रा, निशांत चौहान, कुमार अनिमेष, रवि अग्रवाल, भावेश शर्मा और भूषण को उपाध्यक्ष, कुशाग्र सिंह को महामंत्री, अमित अग्रवाल, रवि मिश्रा, किशन मोदी और अभिमन्यु आनंद को मंत्री बनाया गया है। चंद्रशेखर दास, बॉबी कुमार और गौरव कुमार को संगठन प्रभारी तथा साजन कुमार और विकास कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
नव मनोनीत अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने कहा कि इस बार दुर्गोत्सव के दौरान शराबबंदी को लेकर सख्ती बरती जाएगी और श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि पूजा के दौरान चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके। इसके लिए सुरक्षा समिति द्वारा जागरूकता मार्च भी निकाला जाएगा। इसके अलावा सभी बड़े पूजा पंडालों में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में कार्यकारी समिति सदस्य आशीष कुमार, अभय कुमार प्रसाद, गौरव कुमार, आदित्य कुमार, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, पवन प्रभाकर, कमल मोदी, अंकित कुमार सोनी, अजय कुमार, बादल राम, दीपक कुमार राणा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
