भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी में नये प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने सोमवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रभारी उपेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया और विधिवत प्रभार सौंपा। शिवलाल गुप्ता ने मंगलवार को बातचीत के क्रम में कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के लोग किसी प्रकार की समस्या पर बेझिझक पुलिस से संपर्क करें और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग भी करें। उन्होंन कहा कि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को जरूर दें। विधि-व्यवस्था भंग करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

बताते चलें कि शिवलाल गुप्ता 2018 बैच के दारोगा हैं। इससे पूर्व वे पतरातू थाना में बतौर प्रभारी पदस्थापित थे। वहीं निवर्तमान ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र रामगढ़ में किया गया है।