भुरकुंडा (रामगढ़): जवाहर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के चयन को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय भुरकुंडा में आम सभा की गई। जिसमें पतरातू प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में  सहायिका का चयन किया गया। सहायिका पद के लिए निशा कुमारी, रेखा देवी और सीता देवी ने दावेदारी की। जिसमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट के आधार पर निशा कुमारी पति रंजीत साव का चयन सहायिका पद के लिए किया गया। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति और उपस्थित लोगों ने नई सहायिका निशा कुमारी को शुभकामनाएं दीं।

मौके पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी, राजकिशोर पांडेय, रॉबिन मुखर्जी, भीखू रजक, राजेश कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार साव, चिंता देवी, सीता देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, रीता देवी, राधा नायक, पिंकी देवी, वीणा कुमारी, आभा देवी, जय प्रकाश, भारती कुमारी, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन ठाकुर महावीर साव सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!