मांडू (रामगढ़): मांडू चट्टी पंचायत भवन में मंगलवार को आम सभा कर आंगनबाड़ी केंद्र मांडू चट्टी पूर्वी की नई सेविका का चयन किया गया। केंद्र की सेविका अफसाना बेगम का 4 जुलाई को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त था। सरकारी नियमों के तहत रिक्त पद पर चयन के लिए आम सभा निर्धारित की गई थी। सभा में सर्वसम्मति से दिवंगत सेविका अफसाना बेगम की आश्रिता फिजा परवीन को सेविका पद के लिए चयनित किया गया।

सभा की अध्यक्षता सीडीपीओ शैल बाला ने की। अवसर पर सुपरवाइजर कृति मिंज, सुपरवाइजर आयशा, शिक्षक चंद्रशेखर कुमार, एएनएम अंजना कुमारी, मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह उप मुखिया पंकज कुमार गुप्ता, मांडू डीह मुखिया बैजनाथ राम, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुइयां, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, सर्वजीत सिंह, मो. मिस्टर आलम, मनोज कुमार मोदी, कृष्णा साहू, मुन्नी देवी, सीमा परवीन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!