
भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई।

मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और वीर जवान अमर रहे, वंदे मातरम्,भारत माता की जय के नारे लगाए। अवसर पर ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, मंटू शर्मा सआनि सुनील मुंडा, विनोद कुमार, दिलीप प्रसाद महतो, मान सिंह, प्रताप कुमार सिंह, सिपाही रजनीश कुमार, हवलदार झरी मुंडा, महादेव कश्यप, कमलेश, भुरकुंडा ओपी खबर में बद्री रजवार, अशोक ठाकुर,बारीक अंसारी, डब्लू सिंह, वीरेंद्र पासवान सहित स्थानीय गणमान्य और स्कूली बच्चे मौजूद थे।

