• महिला को लोन का झांसा देकर बैंक खाते में मंगाते थे साइबर फ्रॉड के रुपये

• कांड के प्राथमिकी अभियुक्त विकास की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी

रामगढ़: साइबर अपराध थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार फर्जी सिम कार्ड समेत चार मोबाइल जब्त किया गया है। अभियुक्त निखिल कुमार (27 वर्ष) पिता अशोक कुमार रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यानगर का रहनेवाला है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अकरम रजा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया किएक महिला की शिकायत पर बीते 5 फरवरी को साइबर अपराध थाना रामगढ़ में काण्ड  संख्या 05/26, दिनाक 05.02.2026, धारा-111(2) (b)/111(4)/316(2)/318(4) बीएनएस एवं 66 (c)/66 (D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड का अनुसंधान करते हुएप्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार उर्फ विकास यादव (उम्र 27 वर्ष) पिता प्रकाश यादव, निवासी गुरुनानक मोहल्ला, रामगढ़, को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।विकास के स्वीकारोक्ति बयान में निखिल कुमार संलिप्तता की बात बताई गई।

इधर, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर निखिल कुमार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सह थाना प्रभारी साइबर अपराध थाना रामगढ़ अकरम फ़ैज़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने 29 मई को छापेमारी कर निखिल कुमार को उसके आवास से गिरफ्तार किया।तलाशी लेने पर उसके पास से 04 एंड्रॉयड फोन बरामद कर जब्त किया गया। जिसमें 4 सिम लगा हुआ पाया गया। सिम का सत्यापन तकनीकी शाखा से कराने पर चारों सीम फर्जी पाया गया।

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि बरामद चार मोबाईल में से एक मोबाईल का प्रयोग इस काण्ड की वादिनी के खाता का मोबाईल बैंकिग /यूपीआई/नेट बैकिंग चालू करने में किया गया था। अभियुक्तों ने वादिनी को लोन दिलाने का लालच देकर उसके बैंक खाते का उपयोग किया और साइबर फ्रॉड के माध्यम से  बैंक खाते में  44 लाख रूपये मंगवाया गया था।

छापामारी दल में साइबर अपराध थाना रामगढ़ के पुलिस निरीक्षक दिगंबर पांडेय, विकास आर्यन, रंजीत कुमार यादव, आरक्षी जितेंद्र कुमार पासवान शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!