रामगढ़ : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातु में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र रविदास के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। विद्यालय में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाते हुए झंडे को सलामी दी गई।

वहीं विद्यालय में स्काउट एंड गाइड का झंडा डॉ राजेंद्र ठाकुर नगर निगम के द्वारा फहराया गया। तत्पश्चात विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक प्रमोद प्रकाश सिंह, आनंद कुमार चितलांगिया, डॉ अजय कुमार, निर्मला कुमारी, अंशु नीलम तिर्की, विवेक उरांव, विनोद प्रसाद कुशवाहा, सुधांशु कुमार झा, प्रशांत कुमार, नारायण मिश्रा, नूर आलम आजमी, इमरान खान सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!