बड़कागांव : सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत बिरसा परियोजना कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास ने झंडोतोलन किया, तत्पश्चात परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास ने अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, सीसीएल का संदेश अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच पढ़ा।

वहीं परियोजना अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच देश की आजादी से संबंधित अपने विचार व्यक्त किया। तदोपरांत पदोन्नत कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र मिष्ठान के साथ प्रदान किया।

मौके पर मुख्य रूप से खान प्रबंधक रामेश्वर मुण्डा, प्रबंधक राकेश कुमार, उप प्रबंधक कार्मिक सुनील कुमार गुप्ता, प्रबंधन प्रशिक्षु कार्मिक सुश्री सौम्या, जगरनाथ, बी बी प्रसाद, वरुण कुमार, बृज किशोर राम, ज्ञानी राम, संजीव देव गुप्ता, एस के चटर्जी, शशि बहादुर, श्याम सुंदर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद महतो, भीमदेव प्रसाद, पिंटू गिरी, संतोष कुमार, आर दास गुप्ता, अंकुर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!