रामगढ़: आगामी बकरीद पर्व को लेकर भदानीनगर ओपी में शुक्रवार को ओपी प्रभारी अख्तर अली की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में सद्भाव के साथ मनाने पर लोगों के साथ चर्चा की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का भी संदेश दिया।

इस दौरान ओपी प्रभारी अख्तर अली ने अपील करते हुए कहा कि विधि- व्यवस्था बनाए रखते हुए हर्षोल्लास से पर्व मनाए। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को अविलंब दें और सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह और भ्रामक चीजें पोस्ट करने से बचें। 

मौके पर रामफल बेदिया, गुलाम, राजेश कुमार, मोहम्मद जिलानी अंसारी, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद आजाद अंसारी, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, हरिलाल बेदिया, राम शरण गिरी, सागर कुमार दांगी, आकाश, कृष्ण कुमार कुशवाहा, मुबारक अंसारी, मोहम्मद अकबर अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!