रांची: पिठौरिया थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों का अनुसंधान करते हुए पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि पिठौरिया निवासी जयदीप कुमार के कुएं में लगे टुल्लू पंप चोरी का मामला दर्ज कराया था। जिसपर छानबीन करते हुए पुलिस ने पिठौरिया थाना अंतर्गत पीरूटोला निवासी अल्फाज अंसारी (20 वर्ष) पिता महमूद अंसारी निवासी पीरूटोला थाना पिठौरिया और सुखदेवनगर थाना के विद्यानगर निवासी राम बाबू (30 वर्ष) पिता बच्चू मुखिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया टुल्लू पंप बरामद किया गया है और कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।
वहीं एक अन्य मामले में काटमकुली में घर में घुसकर एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने काटमकुली निवासी अबुतलहा अंसारी (31 वर्ष) पिता सलीम अंसारी और महाराज उर्फ जलेश्वर महतो (38 वर्ष) पिता मनीनाथ महतो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के 5000 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों को अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी में थाना प्रभारी पिठौरिया सतीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष महतो सदलबल शामिल थे।
