भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
रामगढ़: पीवीयूएनएल पतरातू के तत्वावधान में शुक्रवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती रशियन हॉस्टल में समारोह पूर्वक मनाई गई। अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में आर.के. सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के साथ-साथ समस्त भारतवासियों के प्रेरणास्रोत हैं। मातृभूमि के लिए उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।
समारोह में एकलव्य स्कूल और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। के अंत में आर.के. सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार का वितरण किया।
मौके पीवीयूएनएल के की अधिकारी, कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।