जयंती पर याद किए गए धरती आबा, उपायुक्त ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
रामगढ़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, अजय कुमार, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अवसर पर उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें ।