बड़कागांव : डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार बुधवार को मनाया। जिसमें एलकेजी से कक्षा दो के बच्चे शामिल हुए। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे बड़े ही आकर्षक परिधान पहनकर विद्यालय आएं। बच्चों ने सबसे पहली राखी विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के कलाई पर बांधी। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने भी बच्चों को चॉकलेट बांटे। इसके पश्चात बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर एक-दूसरे के साथ प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रण लिया। बच्चों ने एक दूसरे को अपने-अपने घरों से लायी मिठाई भी खिलाया। मौके पर प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने कहा कि बच्चे देश के आने वाले समय में एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, उन्हें इस तरह के कार्यक्रम से काफी कुछ सीख मिलेगी और आगें वह इसी तरह से आपस में मिलजुल कर काम करेंगे और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह पर्व किसी को भी किसी धर्म, जाति या संप्रदाय की सीमा में नहीं बांधता अपितु उन्हें उससे आगे निकल कर जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगें कहा कि यह पर्व हमारे महान भारतीय संस्कृति की एक झलक है। जिसमें सभी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। हमारे देश की माताएं और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी बांधते हुए उनके लंबी उम्र की कामना करती है और भाई भी अपने बहनों को उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए वचन देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका मंजू सिन्हा, पुष्पांजलि प्रधान, बबीता कुमारी, रश्मि कुमारी, नीतू सिंह सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!