रामगढ़: रांची रोड स्थित यश टावर में मंगलवार को रामगढ़ जिला कांंग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता और जकाउल्लाह के संचालन में हुई। बैठक में  मुख्य रूप से प्रदेश कार्याकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी और रामगढ़ प्रभारी सुरेंद्र सिंह उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी फरवरी माह में राहुल गांधी के झारखंड आगमन और उनकी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की गई। यात्रा को सफल बनाने को लेकर जिला से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

 बैठक में तारिक अनवर, चितरंजन चौधरी, चंद्रशेखर पटवा, राजेंद्र नाथ चौधरी, अख्तर आजाद, भैरव ठाकुर, जनार्दन पाठक, वीरेंद्र नारायण सिंह, प्रकाश करमाली, बलराम साहू, सागर महतो, संतोष सोनी, राम विलास महतो, प्रकाश करमाली, दिगंबर महतो, जोवा परवीन, गगन करमाली, पिंटू अंसारी, मोहम्मद सलीम खान, महेश यादव, साकेत सुमन, शमसूद खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!