Ranchi 18 officers transferred in jharkhandRanchi 18 officers transferred in jharkhand

लोहरदगा डीसी गरिमा सिंह उच्च शिक्षा  निदेशक बनीं

 

रांंची: झारखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में गुरुवार को कार्मिक विभाग ने अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना जारी की है।

ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विभाग में सचिव बनाया गया है। 

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि अनुसूचित जनजाति जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन को परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उत्पाद आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाये गये हैं।

आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमा श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक बनाए गए हैं। इसके साथ मुकेश कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक और रांची क्षेत्र विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भू अर्जन भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक उमाशंकर को जैप-आईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की निदेशक नेहा अरोड़ा को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया हैं।

योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार बेसरा को श्रम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

दुमका के डीडीसी करण सत्यार्थी उत्पाद आयुक्त नियुक्त किये गए हैं।

लोहरदगा की डीसी गरिमा सिंह को उच्च शिक्षा में निदेशक बनाया गया है। साथ ही उनके तकनीकी शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

रांची के डीडीसी विशाल सागर सूचना प्रौद्योगिकी में निदेशक बनाए गए हैं। उन्हें झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कोडरमा के डीडीसी लोकेश मिश्रा आदिवासी कल्याण आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। उन्हें परियोजना निदेशक झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी रांची तथा प्रबंध निदेशक अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिन्हा अपने कार्यों के साथ झारखंड मेडिकल एवं हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रम नियोजन विभाग में संयुक्त सचिव ऋतुराज को कोडरमा डीडीसी बनाया गया है।

मेदिनीनगर नगर निगम की नगर आयुक्त संविदा एस. लोहरदगा की डीडीसी बनाई गई हैं।

अनुसूचित जनजाति जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव रवि आनंद पलामू के डीडीसी बनाए गए हैं।  उन्हें मेदिनीनगर निगम के नगर आयुक्त का अतिरिक्त पदभार भी दिया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव रांची के डीडीसी नियुक्त किए गए हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रांंची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!