रांची : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को रांची के जगन्नाथपुर में धूमधाम से निकाली गई। अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग पूजा में शामिल हुए।

जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ से राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चले की कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों के बाद ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद उठाया। राज्य के अन्य जगहों पर भी रथयात्रा निकाली गयी। जहां पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

By Admin

error: Content is protected !!