रामगढ़: रविदास संगठन एकता संघ द्वारा अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति उत्थान परिषद रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोज राम उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज राम के द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके उपरांत पंडित बृजनंदन दास के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई।
अवसर पर मनोज राम ने कहा कि संत रविदास की जयंती न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देती है। उनका जीवन हमसे यह सिखाता है कि समाज के हर वर्ग, जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकता और प्यार में विश्वास करना चाहिए।
वहीं शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के द्वारा फीता काट कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायक बबलू कुमार और गायिका प्रिया कुमारी ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्गन पर रितेश कुमार, ढोलक पर सुनील कुमार, पैड पर मनोज राम और कार्यक्रम प्रमुख सुरेंद्र कुमार भारती शामिल रहू।
मौके पर मुख्य रूप से सयाल उत्तरी पंचायत के उप मुखिया विमलेश कुमार, विजय राम, राम अवतार राम, ध्रुव सिंह, संरक्षक बालचंद राम, तेज नारायण राम, रामजी राम, विर्सजन राम, अध्यक्ष फुलू प्रसाद, उपाध्यक्ष भोला रविदास, सचिव गोपाल राम, उप सचिव सुचित राम, कोषाध्यक्ष बजरंग राम, सहायक कोषाध्यक्ष सरविंद कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला मेहरा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, संगठन मंत्री सुनील कुमार, सहायक संगठन मंत्री राजनाथ राम, भोला नाथ कृष्णा राम, सुर्यदयाल राम, द्वारिका राम, आनंद प्रकाश, रंजीत कुमार, अमित कुमार रवि, मनोज कुमार, गोपाल राम, सविता देवी, किस्मती देवी, कलावती देवी, रीना देवी, पुष्पा देवी, पूजा देवी, मुस्कान कुमारी, राजी देवी, गुड़िया कुमारी, सुखिया देवी, सारिका देवी, उजाला कुमारी, गुड़िया कुमारी, निधि कुमारी, रितेश राम, नौशाद नूरी, सूरज कुमार, टेकलाल दास, रामप्रवेश दास, बृजनंदन राम, भरदुल राम, बिनोद राम, दीपक कुमार, अनूप कुमार सिंह, विनोद कुमार, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, प्रभात कुमार, कालिका प्रसाद, महेंद्र राम, जोखन राम, इंद्र राम, सरस्वती देवी, बैजनाथ राम, जगन्नाथ पासवान, गोपाल राम, माखन दास, हेमंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।