रामगढ़: डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती बुधवार को भुरकुंडा अंबेडकर स्थल में भक्तिभाव से मनाई गई। अवसर पर पुरोहित शिवनंदन राम और पुजारी ज्ञानी राम ने विधि विधान से पूजा-अर्चना, हवन और आरती संपन्न कराया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों ने संत शिरोमणि की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। वहीं शाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर राम और संचालन राजम राम ने किया। मौके पर बालेश्वर राम, बलदेव राम, दर्शन गंझू, बालकिशुन राम, आजाद भुइयां, दिनेश राम, रविंद्र कुमार दास, विजय मेहरा, भोला राम, राजन राम, ज्ञानी राम, कर्मवीर राम, अरविंद कुमार दास, बबलू राम, प्रदीप राम, दिनेश कुमार, विक्की कुमार रवि, मिथिलेश राम, टिंकू कुमार राम, प्रमोद कुमार दास, सोनू राम, अनिल राम, प्रकाश राम, शंकर राम, हरि बोल राम, लखन राम, मुकेश राम, मनोहर राम, सुजीत राम, लखन राम, रविंद्र राम, प्रकाश राम, रामेश्वर राम, चतुर राम, विजय कुमार राम, प्रीतम कुमार, राजकुमार दास, अरुण राम, कंचन दास, अनिल करमाली, निर्मल राम, विजय राम, श्रवण कुमार, शिव कुमार, मोंगल राम, विजय भुईयां, संजय भुईयां, राम अवतार, पप्पू राम, अनिल राम, प्रमोद राम, रामेश्वर राम, रितेश भैया, सागर राम, विश्वजीत यादव, अशोक कुमार दास, राजेंद्र मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।