भीखन महतो बने अध्यक्ष, बासमती कुमारी सचिव और त्रिवेणी महतो कोषाध्यक्ष बने

बड़कागांव (हजारीबाग): केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव का पुनर्गठन शुक्रवार को नयाटांड पंचायत भवन में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ। नई कार्यकारिणी का गठन 3 वर्षों के लिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल मेहता ने की और चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी महेंद्र महतो ने संभाली। शुरुआत में बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी स्व. मोलनी देवी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी गांवों से चयनित ग्राम प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया गया और माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास और एकता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

चुनाव में कुल 32 गांवों के 109 चयनित प्रतिनिधियों में से 103 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए सांढ निवासी पूर्व मुखिया भीखन महतो को 83 मत मिले। बड़कागांव के शशि कुमार मेहता को 19 मत मिले और 1 मत रद्द हुआ। इस तरह 64 मतों के अंतर से भीखन महतो विजयी घोषित हुए। सचिव पद पर शिवाडीह निवासी पूर्व पंसस बासमती कुमारी को 80 मत मिले। गुरुचट्टी के सुरेंद्र कुमार को 23 मत मिले। जिसमें बासमती कुमारी 57 मतों के अंतर से जीतीं। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हरली निवासी त्रिवेणी महतो निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन के बाद बादम के संतोष कुमार मेहता ने नाम वापस ले लिया था।

मौके पर जिला परिषद पार्षद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, नयाटांड मुखिया लीलावती कुमारी, मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पंसस उपेंद्र कुमार प्रसाद सहित उमेश दांगी, जयनारायण प्रसाद, अशोक महतो, मुकुटधारी महतो, खेमलाल महतो, अजीत कुमार, संजय महतो, लालमनी महतो, सुरेश महतो, लालदेव महतो, गिन्नी वर्मा, केशवनाथ महतो, प्रमोद कुमार, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, नागेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, हुलास प्रसाद दांगी, देवप्रसाद महतो, केदार महतो, रामकिशोर महतो, रवि कुमार दांगी समेत सैकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!