अध्यक्ष पापूलाल मांझी और सचिव सन्नी सोरेन बने

बड़कागांव : बिरसा ऑफिसर क्लब में आयोजित रैयत विस्थापित मोर्चा का 12 वाँ स्थापना दिवस समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय कमिटी द्वारा बिरसा परियोजना की पुरानी शाखा कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बिरसा परियोजना शाखा अध्यक्ष पद के लिए पापूलाल मांझी एवं सचिव सन्नी सोरेन का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर बिरसा शाखा कमिटी का विस्तार किया कर क्षेत्रीय कमिटी एवं केंद्रीय कमिटी को सूचित करने की बात कही गई है। समारोह में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंतिम नवंबर तक सभी शाखा कमिटी द्वारा अपने-अपने परियोजना के समस्या को लिखित रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सचिव को देंगे। वहीं आगामी दिसंबर माह में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तिथि बाद में तय की जाएगी। मौके पर केंद्रीय कार्यवाहक कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी, केंद्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र मांझी, रुस्तम सोहराब, बहादुर मांझी, केंद्रीय सचिव सन्नी बेसरा, मुरसिंहलाल मांझी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा, न्यू बिरसा शाखा अध्यक्ष जीतन मुंडा, न्यू बिरसा शाखा सचिव संजय करमाली, उरीमारी शाखा सचिव बिनोद हेंब्रम, चोरधारा अध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, सचिव सुखदेव उरांव, जीवनधारा कोषाध्यक्ष बैजनाथ बेदिया, शंकर मांझी, धनीराम मांझी, राजू कुमार, अरविंद मरांडी, सुनील मुर्मू, दुर्गा हंसदा, थूरका मांझी, लालबिहारी मांझी, प्रदीप हंसदा, छट्ठू मांझी, सेवामती किस्कू, बभनी देवी, दौवलेन मिंज, रेशमी हस्सा, तारा देवी, पंकज हेंब्रम, आनंद बेसरा, सुखराम बेसरा, अजय मरांडी, अजय बेसरा, अजय करमाली, दिनेश टुडू, प्रेम सोरेन, बंशी मुर्मू, महेश बेसरा बसंत मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!