| साइंस में आरती और आर्ट्स में श्वेता स्कूल टॉपर |
रामगढ़: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में पतरातू के एस. एस. प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉमर्स की छात्रा रूपमणि कुमारी 448 अंक प्राप्त कर रामगढ़ जिला टॉपर बनी है। विद्यालय से कॉमर्स संकाय में 23 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 18 ने प्रथम श्रेणी और 5 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। कॉमर्स में शुभम कुमार 396 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं उषा कुमारी 391 अंक लाकर तीसरे स्थान पर है।
साइंस संकाय में 13 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 13 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। जिसमें आरती कुमारी 426 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है। जबकि जया कुमारी 421 अंक प्राप्त कर दूसरे और शिवम कुमार मिश्रा 394 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है।
आर्ट्स में स्कूल के 122 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 156 ने द्वितीय श्रेणी और चार ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। स्वीटी कुमारी ने 416 अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि पूजा कुमारी 415 अंक और मौसमी कुमारी 413 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र रविदास ने हर्ष जताया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।
