रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार को इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में कुल 3,22, 341 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 2, 97,414 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आर्ट्स में 2,11,095 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 2,02,946  पास हुए हैं। साइंस में 90,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 74,773 पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स में 21,078 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 19,695 पास हुए हैं।

तीनों संकाय में साइंस की छात्रा राशिदा नाज़ ने 489 अंक प्राप्त कर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। राशिदा नाज़ डीएवी प्लस टू स्कूल पाथरडीह, धनबाद की छात्रा है। वहीं आर्ट्स में केएन प्लस टू हाई स्कूल हरनाड, बोकारो की छोटी कुमारी 478 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है। कॉमर्स स्ट्रीम में योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय रांची की छात्रा श्वेता प्रसाद 478 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी है।

इंटरमीडिएट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देखें जा सकते हैं। 

 

Image courtesy JAC

By Admin

error: Content is protected !!