रामगढ़: पतरातू प्रखंड के चिकोर गांव में गुरुवार को सरना स्थल पर कलश यात्रा के साथ सरना प्रार्थना सभा और झंडागड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सरना मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। अवसर पर पारंपरिक तरीके से महिलाएं सरना साड़ी पहने कलश यात्रा में शामिल हुई । अवसर पर मुख्य पाहन महेश पाहन और गोड़इत कैलाश बेदिया द्वारा विधिवत पूजन कार्य संपन्न कराया गया। सरना स्थल पर पारंपरिक ढंग से लोगों  ने झंडागड़ी की। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बड़कागांव कीपूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुई। वहीं कार्यक्रम में  समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

मौके पर अध्यक्ष अध्यक्ष राजा बाबू मुंडा, सचिव उमेश मुंडा कोषाध्यक्ष विकास बेदिया, रामफल बेदिया, हरिलाल बेदिया, बिन्देश्वर बेदिया, प्रेम बेदिया, द्वारिकानन्दन बेदिया, कामेश्वर करमाली, चरक गंझू, रामबचन मुंडा, मड़ोची मुंडा, पच्चु बेदिया, देवशरण मुंडा, महेश मुंडा, काशीनाथ मुंडा, रुपू मुंडा, शंकर तुरी, सुरेश तुरी, कालेश्वर बेदिया, जगनारायण बेदिया, महीपाल बेदिया, संजय बेदिया, महेन्द्र बेदिया, मोहरा बेदिया, रमेश बेदिया, विजय बेदिया, राजु मुंडा, मुकेश मुंडा, दिनेश मुंडा, बिरेन्द्र करमाली, शिवम मुंडा, पिन्टू बेदिया, छोटन मुंडा, चन्द्रदेव बेदिया, रामचन्द्र बेदिया, विकाश बेदिया, मालविर बंदिया, पंकज बेदिया, लक्ष्मण मुंडा, शनिचर गंझू, गणेश गंझू, कोलेश्वर गंझू, राजेन्द्र गंझू, जितेन्द्र बेदिया, सुनिल करमाली, बिरेन्द्र बेदिया, विजय तुरी, बाबुलाल बेदिया, कृष्णा मुंडा, छोटेलाल बेदिया, बलराम बेदिया, शशि बंदिया, दशरथ बेदिया, बिनोद मुंडा, अशोक मुंडा, गोविन्द मुंडा, पिनु बेदिया, छोटु मुंडा , रामप्रवेश गंझू, विजेन्द्र बेदिया सहित कई मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!