गिद्दी (हजारीबाग): अरगड्डा क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को रेलीगढ़ा क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भ किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करें। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

वहीं रेलीगढ़ा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया और कहा कि इस सहयोग से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित खेल प्रेमियों ने इस पहल की सराहना की।

अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश चौधरी, प्रदीप सिंह, डीएन सिंह, अशोक लाल, मधुसूदन सिंह, कौशिक दत्ता, सनोज कुमार, वीरेन्द्र कुमार और नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!