जय श्री राम के उद्घोष से गूंजायमान हुआ क्षेत्र

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के लादी गांव में सोमवार को राम भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवा ध्वजों और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में कई महिला-पुरूष शामिल हुए। इस दौरान घर-घर श्री राम मंदिर अयोध्या से लाए गये पूजित अक्षत का वितरण किया गया। साथ ही श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आगामी 22  दीपोत्सव मनाने और स्थानीय मंदिरों में धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आव्हान किया गया।

शोभा यात्रा के दौरान जहां रामभक्तों में काफी उत्साह रहा, वहीं जय श्री राम के उद्घोष से लादी गांव सहित आसपास का ग्रामीण क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी भव्य तरीके की जाएगी।

शोभा यात्रा में बन्धु महतो, श्याम महतो, पंकज कुमार दांगी, विशंभर महतो, गंगेश्वर महतो, भोला प्रसाद कुशवाहा, आनंद महतो, भगवान, सूरज देव कुशवाहा, प्रेम कुमार दांगी, कुलेश्वर कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, पंचम महतो, दशरथ करमाली, लीलावती देवी, आशा देवी, अनीता देवी, निशु रानी, अनीता देवी, दिलासी देवी, चंचल देवी, खुशबू देवी, नेहा देवी समेत दर्जनों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!